विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 07, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

शाहपुर में फैलाएं डायरिया ने पांव, महिला की मौत

By Edited By:
Published: Mon, 07 Jul 2014 11:09 PM (IST)

News Article Hero Image

बेहट (सहारनपुर) : क्षेत्र के गांव शाहपुर में डायरिया से जहां एक महिला की मौत हो गई। वहीं एक परिवार के कई सदस्य को हालत खराब होने पर सीएचसी ले जा गया, जहां से उन्हें गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कर दिया गया है। जबकि गांव के एक चिकित्सक भी इस बीमारी से पीड़ित है। जबकि इसी बीमारी से पीड़ित कई लोग सीएचपी पर उपचार करा रहे हैं।

गौरतलब है कि मौसम की उठा पटक के चलते क्षेत्र में बुखार व डायरिया जैसी जानलेवा बीमारियों ने पांव फैला लिए है। इसी के चलते क्षेत्र के गांव शाहपुर में डायरिया से जहां शरीफ(45) पत्नी शब्बीर की मौत हो गई। वहीं गांव में एक क्लीनिक चलाने वाले चिकित्सक जीशान अहमद की भी हालत इस बीमारी से बिगड़ गई। इसके अलावा रविवार की रात रोजा खोलने के बाद गांव के इमरान के परिवार पर इस बीमारी का कहर टूटा। जिससे इमरान की 40 वर्षीय पत्‍‌नी नफीसा, 10 वर्षीय पुत्र रिहान व 8 वर्षीय पुत्री कैकसा की हालत बिगड़ गई। सूचना पर सोमवार की सुबह गांव पहुंची 108 एम्बुलेंस परिवार के सभी सदस्यों को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बेहट पहुंची, जहां से इन्हें गंभीरावस्था में जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। इसके अलावा सीएचसी पर गांव मुर्तजापुर निवासी दलित संजय कुमार व कई अन्य भी इस बीमारी का उपचार करा रहे हैं।