यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 10, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
बुखार से दो की मौत

इस्लामनगर (सहारनपुर) : एक नौ वर्षीय बच्ची की डेगू से मौत के बाद बुखार से मरने वालों की संख्या 10 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा गाव में चिकित्सा शिविर न लगाये जाने से विभाग के प्रति ग्रामीणों का रोष बढ़ता जा रहा है। इस्लामनगर में पिछले एक माह से बुखार का कहर जारी है। रविवार को इस्लामनगर में प्रेम सिंह की 9 वर्षीय बच्ची सुधा कश्यप की बुखार से मौत हो गई। स्वास्थ्य विभाग की हद तो उस समय पार हो गई, जब शुक्रवार को गाव में मुनादी कराई गई कि शनिवार को एक चिकित्सा दल गाव में आएगा, लेकिन गाव में कोई भी चिकित्सक नहीं पहुंचा। इस्लामनगर ग्राम के प्रधान त्रिशुपाल आर्य ने बताया कि गाव में बुखार से मरने वालों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है और उन्होंने अपने स्तर से बार -बार स्वास्थ्य विभाग से गाव बुखार पीड़ितों की जाच की माग की है, लेकिन विभाग के अधिकारियों के कानों पर जूं नहीं रेंग रही।
सरसावा : बहलोलपुर निवासी रामपाल का 17 वर्षीय बेटा अरूण पिछले तीन दिनों से बुखार से पीड़ित था, जिसे जिला चिकित्सालय में इलाज के लिए लाया गया था, किंतु सुधार न होने पर परिवारजनों ने उसे देहरादून निजी चिकित्सालय मे भर्ती कराया, जहां पर उसकी मौत हो गई।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर
