विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 19, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बसेड़ा में भी डेंगू बुखार से एक की मौत

By Edited By:
Published: Sat, 19 Oct 2013 10:24 PM (IST)Updated: Sat, 19 Oct 2013 10:25 PM (IST)

News Article Hero Image

तल्हेड़ी बुजुर्ग, सहारनपुर : बसेड़ा में डेंगू बुखार से एक व्यक्ति की मौत हो गई।

बसेड़ा निवासी ब्रजपाल सिंह को दो दिन पहले बुखार आया जिस पर उसने आस-पास के डाक्टरों से इलाज कराया, लेकिन हालत बिगड़ने से उन्हे मेरठ के लिए रेफर कर दिया। अस्पताल में आज उसकी मौत हो गई। इसके अलावा इसी गांव के अमरेश त्यागी, मिथिलेश, अनिल, मोनिका, किरपाल सिंह समेत दर्जनों ग्रामीण बुखार से ग्रस्त होकर देवबंद, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, मेरठ के अस्पतालों में अपना इलाज करा रहे हैं। उधर गांव तल्हेड़ी बुजुर्ग में भी बुखार का कहर बढ़ता ही जा रहा है। वकीला पत्नी छोटा की गंभीर हालत के चलते परिजन उसे दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में ले गए। शनिवार को नसीमा पत्नी रफीक की भी बुखार से हालत बिगड़ गई और उसे 108 एंबुलेंस सेवा के जरिये देवबंद के सीएचसी में भर्ती कराया गया है। जाहिद पठान 15 दिन से देवबंद के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती है। सलमा, इसराइल, समीर अंजान, सरेशो, नानू, राकेश चौधरी समेत कई लोग बुखार से पीडित होकर डाक्टरों के यहां अपना इलाज करा रहे हैं।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर