यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 13, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
बेहट में डेंगू की दस्तक, एक चपेट में

बेहट, सहारनपुर। पिछले कई सालों से डेंगू की चपेट में रहने वाले बेहट क्षेत्र में एक बार फिर इस जानलेवा बीमारी ने दस्तक दे दी है। कस्बे के एक युवक को डेंगू ने अपनी चपेट में ले लिया है। उसे सहारनपुर अस्पताल से हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया है।
गौरतलब है कि पिछले करीब 3 सालों से प्रत्येक वर्ष समूचे जनपद के साथ ही बेहट क्षेत्र भी इस घातक बीमारी की चपेट में आता रहा है। इससे यहां कई जानें भी गई, जबकि कई बड़े व बच्चे इसकी चपेट में आकर हायर सेंटर जाकर ही अपनी जान बचा पाए। इस बीमारी ने एक बार फिर क्षेत्र में दस्तक दे दी है। कस्बे के मोहल्ला शहरी दरवाजा निवासी संदीप मित्तल पुत्र विजय को कई दिन से बुखार आ रहा था। स्थानीय चिकित्सकों से इलाज कराने से आराम नहीं होने पर परिजन उसे सहारनपुर ले गए, जहां जांच में डेंगू की पुष्टि हुई। इसके बाद वहां संदीप को हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर
