विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 11, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सीएचसी पर बढ़ी रोगियों की संख्या

By Edited By:
Published: Sat, 11 May 2013 01:49 AM (IST)Updated: Sat, 11 May 2013 01:50 AM (IST)

News Article Hero Image

गंगोह (सहारनपुर): गर्मी का मौसम शुरू होते ही क्षेत्र में अनेक बीमारियों ने पैर पसारने शुरू कर दिए हैं। बुखार, उल्टी, दस्त से पीड़ित कई मरीजों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।

गर्मी का मौसम शुरू होते ही क्षेत्र में मलेरिया, टायफाइड, वायरल, उल्टी, दस्त आदि अनेक बीमारियों का प्रकोप शुरू हो गया है। नगर व क्षेत्र में सफाई व्यवस्था दुरुस्त न होने के कारण भी संक्रामक बीमारियों में बढ़ोत्तरी हो रही है। यदि स्वास्थ्य विभाग द्वारा इस और शीघ्र ध्यान नहीं दिया तो स्थित और खराब हो सकती है। बीमारियां बढ़ने के कारण सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर मरीजों की संख्या भी बढ़ने लगी है। एक सप्ताह से केंद्र पर इन बीमारियों से पीडित दो सौ से ढाई सौ मरीज रोजाना इलाज कराने पहुंच रहे हैं। शुक्रवार को भी केंद्र पर जहां ढाई सौ मरीज पहुंचे वहीं आधा दर्जन लोगों को गंभीर अवस्था में भर्ती कराना पड़ा। मिर्जापुर रंढेड़ी निवासी रामशरण, कुतुबखेड़ी निवासी इरफान, मोहनपुरा निवासी दो वर्षीय बालिका इकरा, लखनौती निवासी रजा हैदर व मोहल्ला कोटला निवासी सबिया को बुखार व उल्टी, दस्त से पीड़ित होने पर सीएचसी में भर्ती करना पड़ा।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर