विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 04, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

वृद्ध की ठंड से मौत

By Edited By:
Published: Fri, 04 Jan 2013 11:01 PM (IST)Updated: Fri, 04 Jan 2013 11:02 PM (IST)

News Article Hero Image

बेहट : क्षेत्र में ठंड से मरने वालों की संख्या आधा दर्जन पार कर गई है। शुक्रवार को शिवालिक आरक्षित वन क्षेत्र में रोजाना की तरह लकड़ी बिनने गए एक ग्रामीण की ठंड से मौत हो गई। गौरतलब है कि क्षेत्र में ठंड का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। शीत लहर के चलते आमजन जीवन पर कुप्रभाव पड़ रहा है। इसी के चलते इस बार में ठंड में अब तक आधा दर्जन के करीब मौतें हो चुकी हैं। शुक्रवार की सुबह रोजाना की तरह अलीपुरा भागूवाला निवासी शंकर सिंह शिवालिक वन प्रभाग की शाकंभरी रेंज के जंगल में लकड़ी बिनने गया था। जब वह देर शाम तक नहीं लौटा तो परिजन एवं ग्रामीण उसे ढूंढने के लिए निकल पड़े। जंगल में पहुंचे तो मृत अवस्था में पड़ा मिला। ग्रामीणों का कहना था कि उसकी ठंड के कारण मौत हो गई है।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर