यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 19, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
हाइड्रोफोबिया से बालक की मौत

रामपुर । हाइड्रोफोबिया से चार साल के बालक की मौत हो गई।
बिलासपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम फाजलपुर निवासी वीरेन्द्र सिंह यादव के चार वर्षीय पुत्र निशांत को ढाई माह पहले कुत्ते ने काट लिया था। परिजनों ने उसको मिलक के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एंटी रेबीज इंजेक्शन लगवाए थे। दो दिन पूर्व बालक की अचानक हालत बिगड़ गई। परिजन चिकित्सक के पास पहुंचे, जहां जवाब दे दिया गया। सोमवार सवेरे बालक की मौत हो गई, जिससे परिजनों में कोहराम मचा है।
