विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 16, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दो मेडिकल स्टोर सीज

By Edited By:
Published: Wed, 16 Apr 2014 11:03 PM (IST)

News Article Hero Image

रामपुर । सेहत से खिलवाड़ कर रहे झोलाछाप चिकित्सकों के बाद अब स्वास्थ्य महकमे के लिए बिना लाइसेंस दवाएं बेचने वालों को रोकना चुनौती बन गया है। जिले में कई जगह बिना लाइसेंस दवाएं बेची जा रही हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. एमएल पुष्कर को मिली ऐसी ही एक शिकायत पर हुई कार्रवाई में दो मेडिकल स्टोर सीज किए गए। दोनों मेडिकल स्टोर स्वार क्षेत्र में चल रहे थे। स्वास्थ्य विभाग मेडिकल स्टोर संचालकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की तैयारी में है।

सीएमओ को बिना लाइसेंस चल रहे मेडिकल स्टोर की शिकायत बुधवार को मिली। शिकायत करने वाले ने बताया कि स्वार के ग्राम रजानगर में तीन दुकानों पर दवाएं बेची जा रही हैं। लेकिन, किसी भी दुकानदार के पास दवाएं बेचने का लाइसेंस नहीं है। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए सीएमओ ने औषधि निरीक्षक अरविंद गुप्ता को जांच के लिए भेजा। जांच के दौरान दो दुकानों पर दवाओं की बिक्री होती पाई गई। इस पर औषधि निरीक्षक ने दोनों दुकानदारों से लाइसेंस संबंधी कागजात दिखाने को कहा। दोनों में से कोई भी लाइसेंस नहीं दिखा सका। इस पर दोनों दुकानों को सीज कर दिया गया। सीएमओ ने बताया कि दोनों दुकानदारों को तीन दिन का समय दिया है। तीन दिन में लाइसेंस संबंधी प्रपत्र न दिखाने पर दुकानदारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराएंगे। बिना लाइसेंस दवाएं बेचने वालों के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा।

इनसेट:: हेपेटाइटिस बी पीड़ित की मौत

मसवासी : हेपेटाइटिस बी और सी की बीमारी से पीड़ित युवक की बुधवार को मौत हो गई। नगर के मुहल्ला भूबरा निवासी रामगोपाल दिवाकर के 35 वर्षीय पुत्र नरायन सिंह को एक हफ्ते से बुखार आ रहा था। नगर के ही प्राइवेट डाक्टरों से उपचार कराया गया लेकिन कोई लाभ न मिलने पर उसे बाजपुर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। डाक्टरों ने चैकअप के दौरान उसे हेपेटाइटिस बी और सी दोनों के होने की पुष्टि की एक हफ्ते तक चले उपचार के बाद भी उसे बचाया नहीं जा सका। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक अपने पीछे पत्‍‌नी, दो पुत्रियां व चार पुत्रों को छोड़ गया है। अंतिम संस्कार पट्टी कलां कोसी घाट पर कर दिया गया।