विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 01, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

रहस्यमय बुखार से ग्रामीण की मौत

By Edited By:
Published: Tue, 01 Apr 2014 11:21 PM (IST)

News Article Hero Image

रामपुर। अजीमनगर थाना क्षेत्र में रहस्मय बुखार से ग्रामीण की मौत हो गई। उसे चार दिन से बुखार था।

ग्राम सींगनी निवासी 50 वर्षीय भूरा पुत्र पीरा को चार दिन पहले बुखार आया। शुरु में उन्होंने गांव में ही कथित झोलाछाप को दिखाया। आराम न मिलने पर परिजन उन्हें शहर ले आए। यहां भी निजी चिकित्सक को दिखाया, लेकिन तबियत नहीं सुधरी। इस पर मंगलवार शाम परिजन उन्हें घर ले आए, जहां उनकी मौत हो गई।

मोबाइल चोरी करते पकड़ा

रामपुर : जिला महिला अस्पताल से एक युवक को लोगों ने मोबाइल चोरी करते पकड़ लिया। उसकी धुनाई लगाई। युवक शहर कोतवाली के मुहल्ला लाल कब्र का बताया जाता है। महिला अस्पताल की ओपीडी में एक तीमारदार का मोबाइल चार्जिग पर लगा था, जिसे युवक ने चोरी करने का प्रयास किया। बाद में उसे छोड़ दिया।

तेईस वारंटी पकड़े

रामपुर : पुलिस अधीक्षक आरके भारद्वाज के निर्देश पर चलाए अभियान में मंगलवार को 23 वारंटी पकड़े गए। इनमें दो कोतवाली, तीन गंज, दो सिविल लाइंस, एक अजीमनगर, तीन मिलक खानम, एक बिलासपुर, एक खजुरिया, तीन केमरी, दो मिलक, दो पटवाई और तीन शाहबाद कोतवाली क्षेत्र से गिरफ्तार किए गए। इसके अलावा 14 लोगों को जुआ खेलते गिरफ्तार किया गया।