विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 10, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बुखार से बालिका की मौत

By Edited By:
Published: Thu, 10 Oct 2013 12:03 AM (IST)Updated: Thu, 10 Oct 2013 12:04 AM (IST)

News Article Hero Image

रामपुर। शाहबाद में बुखार से बालिका की मौत हो गई। जिले में अब तक 27 की बुखार से मौत हो चुकी है। क्षेत्र के ग्राम महेबा निवासी हरनाम सिंह की चार वर्ष की पुत्री रुचि को तीन दिन पूर्व बुखार आया था। हरनाम सिंह की एक साल पहले मौत हो चुकी है। मां ने उसे गांव में ही डाक्टर से दवाई दिलाई लेकिन फायदा नहीं हुआ। बुधवार को हालत बिगड़ने पर बालिका को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां से उसकी मौत हो गई। विदित हो कि ग्राम गुलड़िया निवासी मिन्द्रपाल, ग्राम रेवड़ी कलां निवासी किशोर चांद बाबू की बुखार से मौत हो गई थी। उधर जिला अस्पताल में शिशु सदन से पांच माह की सुरभि को भर्ती कराया गया है। जिले में अब तक बुखार से 27 लोगों की मौत हो चुकी है।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर