विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 28, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

रहस्यमय बुखार से एक और मौत

By Edited By:
Published: Sat, 28 Sep 2013 11:32 PM (IST)

News Article Hero Image

रामपुर । बुखार से मौत का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। शाहबाद के ग्रामीण की बुखार से मौत हो गई। अब तक बारह लोगों की बुखार से मौत हो चुकी है।

शाहबाद निवासी लश्करगंज निवासी चालीस वर्षीय जागन सिंह को तीन दिन पूर्व बुखार आया था। निजी चिकित्सक को दिखाया पर सुधार नहीं हुआ। जांच में मलेरिया की बात कही गई। परिजन उपचार के लिए उसे अलीगढ़ ले जा रहे थे कि उसकी मौत हो गई, जिससे परिवार में कोहराम मचा है। उधर डेंगू के पीड़ित भी बढ़ते जा रहे हैं। जिला अस्पताल में दो और डेंगू पीड़ितों को भर्ती कराया गया है। जिला अस्पताल में ग्राम कमोरा शहजादनगर का साबिर और बिलासपुर के शीरी मियां मुहल्ला निवासी सायमा को भर्ती कराया गया है। उधर मसवासी में भी डेंगू ने पैर पसारने शुरू कर दिए हैं। सपा के पूर्व नगराध्यक्ष मुहल्ला भूबरा निवासी लाखन सिंह मौर्य को 15 दिन से बुखार आ रहा है। प्राइवेट डाक्टरों से उपचार में सुधार न होने पर काशीपुर में दिखाया गया, जहां उनको डेंगू की पुष्टि हुई। उनका काशीपुर में ही उपचार चल रहा है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में डाक्टर की नियुक्ति न होने से मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दूसरी ओर दढि़याल निवासी 13 वर्षीय अकबर पुत्र अब्दुल नबी को डेंगू की आशंका में मुरादाबाद में भर्ती कराया गया है।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर