विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 21, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सरकारी अस्पताल में मरीजों का हंगामा

By Edited By:
Published: Sat, 21 Sep 2013 10:47 PM (IST)

News Article Hero Image

रामपुर। संक्रामक रोगों के चलते सरकारी अस्पताल में रोजाना सैकड़ों मरीज आ रहे हैं। चिकित्सकों के देखने से मना करने पर मरीजों शनिवार को हंगामा किया। बाद में मरीजों को शांत किया गया।

संक्रामक रोगों का जोर है। बुखार और दस्त पीड़ित सैकड़ों मरीज रोज अस्पताल में आ रहे हैं। रविवार को ओपीडी की बंदी के चलते शनिवार को भीड़ ज्यादा रही। पर्चे भी देर तक बनते रहे। दोपहर तक भीड़ लगी देख चिकित्सकों ने मरीजों को देखने से मना कर दिया। इससे हंगामा हो गया। मरीजों के साथ आए तीमारदार भी शोर शराबा करने लगे। बाद में चिकित्सकों ने मरीजों को शांत कर विवाद शांत कराया। मरीजों को देखकर दवा बांटी गई।

दढि़याल : सफाई कर्मचारियों के न आने से गंदगी के अंबार लगे हैं और संक्रामक रोगों ने पैर पसार लिए हैं। इसके चलते उपस्वास्थ्य केंद्र में दो सौ से अधिक मरीज आ रहे हैं। फार्मेसिस्ट एनसी तिवारी का कहना है कि शनिवार को दो सौ मरीज आए। उधर ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से स्वास्थ्य शिविर व सफाई कराने की मांग की है। पत्र में जिला पंचायत सदस्य अली मंसूर फारुखी, गुरसेवक सिंह, प्रेम सिंह सैनी, गौरी शंकर वर्मा, जाकिर अली आदि के हस्ताक्षर हैं।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर