विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 11, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

झोलाछाप की दवा से बालक की मौत, हंगामा

By Edited By:
Published: Sun, 11 Aug 2013 12:53 AM (IST)Updated: Sun, 11 Aug 2013 12:54 AM (IST)

News Article Hero Image

रामपुर। स्वास्थ्य विभाग की सख्ती झोलाछापों पर बेअसर हो रही है। झोलाछाप ने शनिवार को सात माह के बालक की जान ले ली। परिजनों ने हंगामा किया तो झोलाछाप फरार हो गया। कोई कार्रवाई नहीं की गई है।

शाहबाद कोतवाली क्षेत्र के टांडा गांव निवासी छुटकन के सात माह के बालक को शनिवार को बुखार आया। वह उसे लेकर गांव में ही झोलाछाप के पास पहुंचा। बताया जाता है कि उसने बच्चे को एक खुराक दी। दवा लेने के बाद बालक की हालत और बिगड़ गई। जब तक उसे कहीं ले जाया जाता कि उसकी मौत हो गई। इससे परिजनों में चीख पुकार मच गई। परिजनों ने झोलाछाप के क्लीनिक पर हंगामा किया, जिस पर झोलाछाप वहां से फरार हो गया। समाचार लिखे जाने तक मामला दर्ज नहीं कराया गया था। विदित हो कि कुछ समय पहले जब झोलाछापों के खिलाफ सख्ती हुई तो वे भूमिगत हो गए थे पर अब फिर उन्होंने काम करना शुरू कर दिया है।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर