विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 25, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

उपचार न मिलने से बालिका की मौत

By Edited By:
Published: Sat, 25 May 2013 11:06 PM (IST)Updated: Sat, 25 May 2013 11:07 PM (IST)

News Article Hero Image

स्वार (रामपुर)। समय से उपचार न मिलने से ढाई साल की बालिका की मौत हो गई। उसके परिवार में कोहराम मचा है।

क्षेत्र के समोदिया गांव निवासी कासम अली शुक्रवार को मजूदरी करने गया था। घर में पत्‍‌नी व छोटे बच्चे थे। इसी दौरान दोपहर में उसकी ढाई साल की पुत्री रहनुमा को तेज का बुखार आ गया। गांव में कोई डाक्टर था नहीं और थे उनको प्रशासन ने डंडा चलाकर बंद कर दिए, जिससे शाम तक बालिका को उपचार नहीं मिल पाया, शाम को जब कासिम अली काम से वापस आया तो बुखार से पीड़ित बालिका को सीएचसी लेकर आया, पहले तो सीएचसी में तैनात डाक्टरों ने उपचार करने से ही मना कर दिया। काफी मान मनौव्वल के बाद जब बालिका को देखा तो तब तक उसकी मौत हो चुकी थी, जिसके चलते परिजन मृतक के शव को घर वापस ले गए। शनिवार को बालिका को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया। कासिम अली ने बताया कि रहनुमा को तेज बुखार हुआ था। उपचार न मिलने से उसकी हालत बिगड़ती चली गई।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर