विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 25, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जानलेवा हुई ठंड, दो बीमार मरे

By Edited By:
Published: Fri, 25 Jan 2013 12:00 AM (GMT+05:30)Updated: Fri, 25 Jan 2013 12:02 AM (GMT+05:30)

News Article Hero Image

बिलासपुर (रामपुर)। क्षेत्र में शीत लहर का प्रकोप जानलेवा साबित हो रहा है। दो लोगों की ठंड से मौत हो गई। दोनों ही बीमार चल रहे थे।

जनपद बरेली के थाना मीरगंज के ग्राम नथपुरा निवासी 42 वर्षीय उमेश चंद्र पिछले काफी दिनों से परिजनों के साथ थाना खजुरिया क्षेत्र के ग्राम बलखेड़ा स्थित ससुराल में रहकर मेहनत मजदूरी करता था। कुछ दिन पूर्व उसे बुखार आया। उसका उपचार चल रहा था। बुधवार रात उसे सर्दी लगी, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। परिजन से उसे अलाव जलाकर सर्दी से राहत देने की कोशिश की पर हालत में सुधार नहीं हुआ। कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। उधर केमरी क्षेत्र के मुहल्ला सिंघाड़ियान निवासी वृद्ध नत्थू लाल सैनी भी बीमार चल रहे थे। बुधवार रात उनकी भी हालत बिगड़ गई, जिससे उनकी मौत हो गई।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर