विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 10, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ठंड से महिला की मौत

By Edited By:
Published: Thu, 10 Jan 2013 10:59 PM (IST)

News Article Hero Image

रामपुर । तहसील सदर के गांव जटपुरा में बुधवार को एक महिला की ठंड से मौत हो गई।

जलीना(46) के पास गांव में रहने के लिए अपना मकान भी नहीं था। वह परिवार के साथ गांव में अधबनी कालोनी के एक मकान में रह रही थी। पति साबिर अली पत्थर तोड़कर परिवार की रोजी रोटी चला रहा था। जलीना भी पति की मदद के लिए गांव में छोटे मोटे काम करती थी। ग्रामीणों ने बताया कि अधबनी कालोनी के जिस मकान में जलीना रहती थी, उसमें चार दीवारी नहीं है। कमरे में दरवाजा और खिड़की तक नहीं हैं। सर्दी में भी जलीना के पैरों में चप्पलें नहीं होती थी। सुबह जल्दी उठने वाली सलीना बुधवार को 11 बजे तक भी जब बाहर नहीं निकली तो लोगों ने उसकी खैरियत पूछी। पता चला कि उसे ठंड लग गई। धीरे-धीरे लोगों की भीड़ लगने लगी। जलीना बुरी तरह ठंड से कंपकंपा रही थी। ग्रामीणों ने उसे गांव के निजी चिकित्सक को दिखाया तो चिकित्सक ने ठंड लगने से निमोनिया होने की बात कही। इस पर ग्रामीण उसे जिला अस्पताल ले जाने की तैयारियां करने लगे, लेकिन इससे पहले ही जलीना ने दम तोड़ दिया।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर