यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 23, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
भूखे प्यासे दिव्यांग, समस्या जस की तस
रायबरेली : विकास भवन पर पिछले कई दिनों से भूखे-प्यासे बैठे दिव्यांगों की समस्याएं जस की तस ब

रायबरेली : विकास भवन पर पिछले कई दिनों से भूखे-प्यासे बैठे दिव्यांगों की समस्याएं जस की तस बनी हुई हैं। प्रशासनिक अफसरों की ओर से भरोसा दिलाया जा रहा है। वहीं, दिव्यांगों का आरोप है कि सिर्फ कोरम पूरा किया जा रहा है।
पुलिस विभाग की ओर से दिव्यांगों के उत्पीड़न के संबंध में अभी तक कुछ नहीं हुआ है। मंगलवार को अनशन पर बैठे दिव्यांगों ने चेतावनी दी कि जब तक समस्याएं दूर नहीं होंगी आंदोलन चलता रहेगा।
3 अगस्त से दिव्यांग अनशन पर बैठे हुए हैं। इनमें से तीन लोगों को हालत बिगड़ने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। सीडीओ के निर्देश पर अफसरों ने दिव्यांगों से मिलकर समस्याएं भी सुनीं। दिव्यांग शिवकुमार ¨सह, केदारनाथ का कहना है कि अफसर तो आते हैं। समस्याएं भी नोट कर चले जाते हैं लेकिन अभी तक कुछ नहीं हुआ। अब जब तक न्याय नहीं मिलेगा आंदोलन चलता रहेगा। इस अवसर पर कृष्णपाल, सत्येंद्र कुमार, लक्ष्मी, रामकली, अमर, धर्मेंद्र कुमार, लड्डन आदि मौजूद रहे।
