विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 21, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

रायबरेली की बेटी इसरो की बनी वैज्ञानिक

By JagranEdited By:
Published: Sun, 21 May 2017 11:49 PM (IST)

रायबरेली : जिले में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। आरपी ¨सह, सुधा ¨सह ने जहां खेल जगत में जिले का न

रायबरेली की बेटी इसरो की बनी वैज्ञानिक
रायबरेली की बेटी इसरो की बनी वैज्ञानिक

रायबरेली : जिले में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। आरपी ¨सह, सुधा ¨सह ने जहां खेल जगत में जिले का नाम रोशन किया है तो वहीं अंकिता पटले ने इसरो (भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन) में वैज्ञानिक बनी है। उनकी इस सफलता पर परिजनों में खुशी का माहौल है।

दूरवाणी नगर, कल्लू का पुरवा रतापुर निवासी तीर्थ राज पटेल की पुत्री अंकिता शुरू से मेधावी छात्रा रही है। हाईस्कूल, इंटर में विशेष योग्यता के साथ बीटेक में पहली रै¨कग पाई। अंकिता के पिता तीर्थ राज पटेल वायुसेना में हैं। वहीं चचेरे भाई अनिल पटेल ¨सचाई विभाग में एसडीओ हैं। इसी तरह चचेरे भाई सुशील कुमार नागालैंड में डीएम हैं। तीसरे चचेरे भाई सलिल कुमार सुल्तानपुर के एसडीएम हैं। ताऊ आशाराम पटेल सेवानिवृत्त फार्मेसी अधिकारी आइटीआइ हैं। आशाराम ने बताया कि भतीजी की सफलता पर उन्हें नाज है। अंकिता शुरू से ही मेधावी रही है तथा उसकी इच्छा वैज्ञानिक बनने की थी जो पूरी हो गयी है। बताया कि अंकिता अभी बैंगलूरू में है। उसने फोन पर अपनी सफलता के बारे में बताया। पूरा परिवार उसकी सफलता से खुश है।