विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 18, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बुखार से मासूम समेत दो की मौत, आधा दर्जन भर्ती

By Edited By:
Published: Sat, 18 Oct 2014 01:03 AM (IST)

ऊंचाहार संवाद सहयोगी: क्षेत्र में तेजी से फैल रहा संक्रामक बुखार जानलेवा हो गया है। शुक्रवार को बुखा

News Article Hero Image

ऊंचाहार संवाद सहयोगी: क्षेत्र में तेजी से फैल रहा संक्रामक बुखार जानलेवा हो गया है। शुक्रवार को बुखार से पीड़ित मासूम समेत एक व्यक्ति की शुक्रवार को इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि आधा दर्जन से अधिक मरीज सीएचसी में भर्ती कराए गए हैं। तीन दिन पहले हुई बरसात के बाद जब मौसम साफ हुआ तो मच्छरों के प्रकोप से विभिन्न बीमारियों से पीड़ित बड़ी संख्या में मरीज अस्पताल पहुंचने लगे हैं।

गौरतलब है कि विगत दो दिनों से क्षेत्र में संक्रामक बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। ऊंचाहार सीएचसी का आलम यह यहा कि दवा लेने के लिए लोगों को लंबी-लंबी कतारे लगी है। क्षेत्र के मदारीपुर गाव निवासी श्यामलाल की बुखार से शुक्रवार को मौत हो गई है। वह एक माह से बीमार चल रहे थे उनका इलाज नगर के एक निजी चिकित्सक के यहा चल रहा था। उधर, क्षेत्र के गाव पट्टी रहस कैथवल निवासी सुमित व मधु, पिपरहा निवासी रीता ऊंचाहार कस्बा निवासी साबिया बानो, पुरवारा निवासी ऊषा, कमोली गाव निवासी राहुल, लालचन्दपुर इकछनिह निवासी मिश्रीलाल को बुखार के कारण सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। वहीं अशिफ (3) निवासी काशीराम कॉलोनी, मिल एरिया बीते कई दिनों से बीमार चल रहा था। इस पर परिवारीजन महिला का उपचार पड़ोस के एक डाक्टर से करा रहे थे, लेकिन मासूम को कोई आराम नहीं मिला। मासूम की हालत में सुधार न होने के कारण उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जांच के दौरान पता चला कि मासूम कई दिनों से बुखार से पीड़ित है। शुक्रवार को मासूम ने जिला अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

सीएचसी के चिकित्साधिकारी डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी का कहना है कि आधा दर्जन से ज्यादा बुखार के मरीज भर्ती किए गए हैं, जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा है।

अस्पताल ले जाते समय रास्ते में नवजात की मौत

ऊंचाहार: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से जिला चिकित्सालय के लिए रिफ र हुई प्रसूता को के नवजात की रास्ते में मौत हो गई है। गाव नेवादा निवासी रामधनी की पत्‍‌नी धनवंती को प्रसव पीड़ा होने पर गुरुवार शाम सीएचसी लाया गया था। रात में उसने एक लड़के को जन्म दिया। कुछ समय बाद नवजात की तबियत खराब हो गई। शुक्रवार सुबह नवजात को जिला चिकत्सालय रेफ र कर दिया गया। रास्ते में नवजात बच्चे की मौत हो गई।