यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 18, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
बुखार से पीड़ित मासूम की मौत
रायबरेली, जागरण संवाददाता : बुखार से पीड़ित मरीजों की संख्या जिला अस्पताल में आए दिन बढ़ रही है। एक-ए

रायबरेली, जागरण संवाददाता : बुखार से पीड़ित मरीजों की संख्या जिला अस्पताल में आए दिन बढ़ रही है। एक-एक करके कई लोग अब तक दम तोड़ चुके है। इसके बाद भी स्वास्थ्य विभाग की ओर से बेहतर इंतजाम नहीं हो रहे है। बुखार की चपेट में आने से मासूम की मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार अशिफ (3) निवासी काशीराम कॉलोनी, मिल एरिया बीते कई दिनों से बीमार चल रहे थे। इस पर परिवारीजन महिला का उपचार पड़ोस के एक डाक्टर से करा रहे थे, लेकिन मासूम को कोई आराम नहीं मिला। मासूम की हालत में सुधार न होने के कारण उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जांच के दौरान पता चला कि मासूम कई दिनों से बुखार से पीड़ित है। शुक्रवार को मासूम ने जिला अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
