विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 15, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बुखार से महिला की मौत

By Edited By:
Published: Wed, 15 Oct 2014 05:21 PM (IST)

रायबरेली, जागरण संवाददाता : संक्रामक रोगों की चपेट में आकर हो रही मौतों का सिलसिला थमने का नाम नहीं

News Article Hero Image

रायबरेली, जागरण संवाददाता : संक्रामक रोगों की चपेट में आकर हो रही मौतों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन बुखार से पीड़ित कोई न कोई मरीज दम तोड़ता दिख रहा है। बुधवार को बुखार की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार राजरानी (25) निवासी दोस्तपुर थाना बछरावां बीते कई दिनों से बीमार चल रही थी। इस पर परिवारीजन महिला का उपचार गांव के एक डाक्टर से करा रहे थे, लेकिन महिला को कोई आराम नहीं मिला। महिला की हालत में सुधार न होने के कारण उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां जांच के दौरान पता चला कि महिला कई दिनों से बुखार की चपेट में है। बुधवार को महिला ने इलाज के दौरान जिला अस्पताल में दम तोड़ दिया। मौत की सूचना मिलते ही परिजनों के बीच कोहराम मच गया।