विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 11, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बुखार से वृद्ध और मासूम, मौत

By Edited By:
Published: Sat, 11 Oct 2014 04:39 PM (GMT+05:30)

रायबरेली, जागरण संवाददाता : जिला अस्पताल में बुखार से भर्ती होने वाले मरीजों का सिलसिला थमता नहीं दि

News Article Hero Image

रायबरेली, जागरण संवाददाता : जिला अस्पताल में बुखार से भर्ती होने वाले मरीजों का सिलसिला थमता नहीं दिख रहा है। आए दिन बुखार की चपेट में आकर वृद्ध और मासूम दम तोड़ते दिख रहे है। इसके बाद स्वास्थ्य महकमे की ओर से कोई अहम कदम नहीं उठाए जा रहे है।

जानकारी के मुताबिक विश्वनाथ (60) पुत्र कालिका निवासी जोहवा हिसार थाना बछरावां बीते कई दिनों से बीमार चल रहे थे। इस पर परिवारीजन उनका इलाज गांव के एक डाक्टर से करा रहे थे। इसके बाद भी स्वास्थ्य में कोई सुधार नहीं हो रहा है। हालात में सुधार न होने के कारण परिजनों ने वृद्ध को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। शुक्रवार की रात वृद्ध ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

उदई प्रताप (9) पुत्र अरविंद कुमार निवासी शिवरतनगंज जिला अमेठी बुखार से पीड़ित चल रहे थे। परिजनों ने बालक को उपचार के लिए जिला अस्पताल ले कर आए। शनिवार की सुबह बालक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मौत की सूचना मिलते ही परिजनों के बीच कोहराम मच गया। आलम यहा है कि दिन-ब-दिन जिला अस्पताल में बुखार से पीड़ित मरीज भर्ती हो रहे है।