यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 11, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
बुखार की चपेट में आकर तीन की मौत
रायबरेली, जागरण संवाददाता : जिला अस्पताल में संक्रामक रोगों से पीड़ित मरीजों के भर्ती होने का सिलसिला

रायबरेली, जागरण संवाददाता : जिला अस्पताल में संक्रामक रोगों से पीड़ित मरीजों के भर्ती होने का सिलसिला थमता नहीं दिख रहा है। दूसरी ओर बुखार से हो रही मौतों पर स्वास्थ्य विभाग अंकुश नहीं लगा पा रहा है। जिला अस्पताल में बुखार से पीड़ित तीन मरीजों की मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक उर्मिला (80) पत्नी शिवनाथ निवासी कुसमी थाना जगतपुर बीते कई दिनों से बीमार चल रही थी। परिवारीजन वृद्धा का इलाज गांव के एक डाक्टर से करा रहे थे, लेकिन स्वास्थ्य में कोई सुधार नहीं दिखा। आठ अक्टूबर को परिजन वृद्धा को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले कर आए। यहां जांच में पता चला कि वृद्धा कई दिनों से बुखार की चपेट में है। यहां इलाज के दौरान वृद्धा की मौत हो गई। इसी तरह फैजान (3) निवासी खालीसहाट, सदर कोतवाली और शीलू (21) निवासी ठकुराइन खेड़ा थाना शिवगढ़ बुखार से पीड़ित चल रहे थे। परिजनों ने बेहतर इलाज के लिए दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही परिजनों के बीच कोहराम मच गया। जबकि आलम यह है कि जिले में बने सीएचसी, पीएचसी और जिला अस्पताल में मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है।
