विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 02, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बुखार से पीड़ित विवाहिता की मौत

By Edited By:
Published: Thu, 02 Oct 2014 01:10 AM (GMT+05:30)

रायबरेली, जागरण संवाददाता : मौसम परिवर्तन होने के कारण जिले में संक्रामक रोगों से पीड़ित मरीजों की सं

News Article Hero Image

रायबरेली, जागरण संवाददाता : मौसम परिवर्तन होने के कारण जिले में संक्रामक रोगों से पीड़ित मरीजों की संख्या फिर से बढ़ने लगी है। प्रतिदिन दर्जनों की संख्या में नए मरीज भर्ती हो रहे है। बुखार से पीड़ित एक विवाहिता ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

छायावती 30) पत्नी शिव बालक निवासी हलोर कोतवाली महाराजगंज बीते कई दिनों से बीमार चल रही थी। इस पर परिवारीजन विवाहिता का इलाज गांव के डाक्टर से करा रहे थे। इलाज में आराम न मिलने के कारण परिजनों ने विवाहिता को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां इलाज के दौरान विवाहिता ने बुधवार को दम तोड़ दिया। मौत की सूचना मिलते ही परिजनों के बीच कोहराम मच गया। वहीं मौसम में बदलाव होने के कारण दिन-ब-दिन नए मरीज भर्ती हो रहे है। इसके साथ ही सीएचसी और पीएचसी से मरीजों को रेफर कर जिला अस्पताल भेजा जा रहा है।