यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 20, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
बुखार से पीड़ित मासूम की मौत, पांच भर्ती

ऊंचाहार, संवाद सहयोगी : विगत एक माह से बुखार से पीड़ित मासूम की शनिवार को इलाज के दौरान मौत हो गई।
इसके अलावा पांच नए मरीज अस्पताल में भर्ती कराए गए हैं। क्षेत्र के नेवादा गांव निवासी कालिका प्रसाद का पांच वर्षीय बेटा आशीष विगत एक माह से बुखार से पीड़ित था। उसका इलाज निजी चिकित्सक से चल रहा था। शनिवार को उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। कालिका प्रसाद ने बताया कि आशीष का अंतिम संस्कार कर दिया गया है। इसके अलावा क्षेत्र एक डाम्मर का पुरवा निवासी अनिल खिटखिटीयन का पुरवा निवासी पायल इसी गांव के शिवानी, पूरे अहीरन गांव निवासी आयुष को उल्टी-दस्त के कारण सीएचसी में भर्ती कराया गया है। गोपापुर गांव निवासी माया को बुखार के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सीएचसी प्रभारी डा. आरबी सिंह यादव का कहना है कि सभी मरीजों का इलाज किया जा रहा है।
