यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 15, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
संक्रामक रोगों से तीन लोगों की मौत

रायबरेली, जागरण संवाददाता : स्वास्थ्य विभाग की दावे जो भी हों लेकिन जिला संक्रामक रोगों की चपेट में है। सोमवार को ही महराजगंज और ऊंचाहार में तीन लोगों की मौत हो गई।
ऊंचाहार में संक्रामक बीमारी के चलते सोमवार को बुखार से पीड़ित दो लोगों की मौत हो गई। दोनो का इलाज निजी चिकित्सकों के यहां चल रहा था। सोमवार को गंगश्री गांव निवासी राधेश्याम (40) की और बसवाई गांव निवासी जगत नारायण (30) की बुखार से मौत हो गई। सोमवार को ही जिला अस्पताल में राम सुमेर (30) पुत्र रामसनेही निवासी मऊ कोतवाली महाराजगंज की बुखार के चलते मौत हो गई।
क्षेत्र के धौरहरा निवासी पूजा, हरबंधन पुर निवासी रुचि, पूरे रिशाल निवासी पूजा, सवैया हसन निवासी शमरुल निशा, बीकर गढ़ निवासी रामू, मुंदीपुर पुर निवासी बकरीदिन निशा को बुखार आने के चलते सीएचसी में भर्ती कराया गया है। जिला मलेरिया अधिकारी डा.भिखुल्लाह ने सीएचसी पहुंच कर अस्पताल में भर्ती मरीजों के लिए गए खून के नमूनों के बारे में जानकारी ली। से बात करने के साथ ही जांच के लिए खून के नमूने देखे।
इनसेट
एक सिंतबर से ग्यारह लोगों की हो चुकी है मौत।
-एक सितंबर : जागेश्वरी (60) पत्नी इंद्रक्रांति निवासी ठकुराइन खेड़ा थाना बछरावां की मौत।
-तीन सितंबर : बैजनाथ (90) निवासी अवानी बदरा का पुरवा थाना गुरुबक्शगंज की मौत।
-पांच सितंबर : साधना देवी (30) पत्नी मनीराम निवासी बबुरिहा थाना भदोखर, गुलाब सिंह (45) पुत्र शीतला सिंह निवासी पथई मौरवां जिला उन्नाव और गयादीन (95) पुत्र राम नाथ निवासी भौजी थाना डीह की बुखार से मौत।
-12 सितंबर : रवि वर्मा (20) पुत्र दुलारे निवासी कल्लू का पुरवा थाना मिल एरिया, मोहम्मद साविर (44) निवासी शिव प्रसाद का पुरवा थाना नसीराबाद की मौत।
-14 सितंबर : रामरती (75) पत्नी हीरा लाल निवासी रामपुरवा थाना खीरों की मौत।
-15 सितंबर : राम सुमेर (30) पुत्र रामसनेही निवासी मऊ कोतवाली महाराजगंज की मौत।
-16 सितंबर : गंगश्री गांव निवासी राधेश्याम (40) की और बसवाई गांव निवासी जगत नारायण (30) की बुखार से मौत हो गई।
