यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 13, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
बुखार पीड़ित किशोरी की मौत

ऊंचाहार, संवाद सहयोगी : क्षेत्र के जब्बारीपुर गांव में शनिवार को बुखार से पीड़ित एक किशोरी की मौत हो गई। वहीं एक दर्जन लोगों को सीएचसी में भर्ती कर इलाज शुरू किया गया है।
विदित हो कि क्षेत्र में लगातार संक्रामक रोगों का कहर जारी है। इनकी चपेट में आकर शनिवार को जब्बारीपुर गांव निवासी हरिकेश की पुत्री सुमित्रा की मौत हो गई। किशोरी के पिता ने बताया कि पुत्री को एक माह से बुखार आ रहा था। उसका इलाज एक निजी चिकित्सक के यहां करा रहे थे। इसी प्रकार गांव में सूरज दीन, उनकी पत्नी राज पति, पुत्री लक्ष्मी और पुत्र मिथुन बुखार से पीड़ित हैं। इसके अलावा मरियानी गांव निवासी काशी पुत्र अनुराग, माधौपुर निवासी निशा, डम्मर का पुरवा निवासी राजमती, पूरे चक निवासी रूबी, हरिहरपुर निवासी राकेश और शिव यादव को बुखार आने के कारण सीएचसी में भर्ती कराया गया है। कस्बा निवासी वाजिया बेगम को उल्टी-दस्त के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सीएचसी अधीक्षक डा.आरबी सिंह यादव ने बताया कि मरीजों को भर्ती कर इलाज किया जा रहा है।
