विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 13, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

संक्रामक रोगों का कहर जारी, दो की मौत

By Edited By:
Published: Sat, 13 Sep 2014 01:04 AM (IST)

News Article Hero Image

रायबरेली, जागरण संवाददाता : स्वास्थ्य विभाग के दावे विगत कई महीनों से खोखले साबित हो रहे है। क्योंकि जिला अस्पताल में संक्रामक रोगों से पीड़ित मरीजों के मरने का सिलसिला थमता नहीं दिख रहा है, तो दूसरी ओर प्रतिदिन दर्जनों नए मरीज एडमिट किए जा रहे है। आंकड़ों पर स्वास्थ्य विभाग की नजर होने के बाद व्यवस्थाओं में सुधार करने के लिए कोई पहल नहीं की जा रही है। शायद इन्ही कारणों के चलते दो बुखार से पीड़ित दो मरीजों की मौत हो गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार रवि वर्मा (20) पुत्र दुलारे निवासी कल्लू का पुरवा थाना मिल एरिया बीते कई दिनों से बीमार चल रहे थे। परिवारीजन युवक का इलाज पास के एक डाक्टर से करा रहे थे, लेकिन युवक को आराम नहीं मिला। इस पर परिजनों ने युवक को उपचार के लिए दो सितंबर को जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। यहां कई दिनों से युवक का इलाज चल रहा था, लेकिन गुरुवार को युवक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इसी तरह मोहम्मद साविर (44) निवासी शिव प्रसाद का पुरवा थाना नसीराबाद कई दिनों से बुखार से पीड़ित थे। परिजनों ने युवक को उपचार के लिए जिला अस्पताल में लाया गया। यहां शुक्रवार को इलाज के दौरान साविर की मौत हो गई।

गुरुवार को झमाझम हुई बरसात के बाद से मौसम में अचानक परिवर्तन देखने को मिला। इससे कई लोग सर्दी-गर्मी की चपेट में आकर बीमार हो गए। कइयों ने उपचार के लिए सीएचसी और जिला अस्पताल में जाकर दवाइयां भी ली। कुछ की हालात गंभीर होने पर उन्हें भर्ती किया गया है।

इनसेट

नहीं थम रहा मौतों का सिलसिला

पांच सितंबर को जिला अस्पताल में इलाज के दौरान साधना देवी (30) निवासी बबुरिहा थाना भदोखर, गुलाब सिंह (45) निवासी पथई मौरवां जिला उन्नाव और गयादीन (95) निवासी भौजी थाना डीह की मौत बुखार की चपेट में आने से हो गई।