यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 06, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
बुखार से किशोर की मौत, कई भर्ती

ऊंचाहार, संवाद सहयोगी :
क्षेत्र में लगातार संक्रामक रोगों का प्रकोप पढ़ता जा रहा है। शनिवार को बुखार पीड़ित एक किशोर की मौत हो गई। वहीं एक दर्जन से अधिक नए मरीज इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
बदलते मौसम के कारण लगातार संक्रामक रोगों का फैलना जारी है। हालात ये है कि फैले वाइरल थमने का नाम नहीं ले रहा है। शनिवार को क्षेत्र के आइमा जहनिया गांव निवासी शिव बालक के बारह वर्षीय बेटे मुकेश की बुखार से मौत हो गई। इस किशोर का इलाज भी झोला छाप डाक्टर से चल रहा था। इसके अलावा पूरे चादन गांव निवासी कल्पना आइमा जहनिया गांव निवासी मोहिनी, कैथवल निवासी अमन, पूरे फाजिल निवासी विभा, जमुनिया हार निवासी राधेश्याम व दीक्षा, जमाल पुर निवासी शिव पाती, अतर का पुरवा निवासी कंचन, गुलाब कली व मोहित, मनी पुर भटहरी निवासी राज देई व रेनू को बुखार के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सीएचसी अधीक्षक डा.आरबी सिंह यादव ने बताया कि बुखार पीड़ित मरीजों को भर्ती कर इलाज किया जा रहा है।
