विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 01, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बुखार से पीड़ित वृद्धा की मौत

By Edited By:
Published: Mon, 01 Sep 2014 08:51 PM (GMT+05:30)

News Article Hero Image

रायबरेली, जागरण संवाददाता : मौसम परिवर्तन होने के कारण जिले में संक्रामक रोगों से पीड़ित मरीजों की संख्या फिर से बढ़ने लगी है। प्रतिदिन दर्जनों की संख्या में नए मरीज भर्ती हो रहे है। बुखार से पीड़ित एक वृद्धा ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार जागेश्वरी (60) पत्नी इंद्रक्रांति निवासी ठकुराइन खेड़ा थाना बछरावां पिछले कई दिनों से बीमार चल रही थी। इस पर परिवारीजन वृद्धा का इलाज गांव के डाक्टर से करा रहे थे। इलाज में आराम न मिलने के कारण परिजनों ने वृद्धा को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां इलाज के दौरान वृद्धा ने सोमवार को दम तोड़ दिया। मौसम में बदलाव होने के कारण दिन-ब-दिन नए मरीज भर्ती हो रहे है। इसके साथ ही सीएचसी और पीएचसी से मरीजों को रेफर कर जिला अस्पताल भेजा जा रहा है।