विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 20, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बुखार से पीड़ित महिला की मौत

By Edited By:
Published: Wed, 20 Aug 2014 04:59 PM (IST)

News Article Hero Image

रायबरेली, जागरण संवाददाता : भादो की गर्मी से शहर से ले कर ग्रामीणों क्षेत्रों के नगरवासी परेशान दिख रहे है। दूसरी ओर मौसम परिवर्तन होने के कारण आए दिन जिला अस्पताल में मरीज भर्ती हो रहे है। वहीं बुधवार को इलाज के दौरान बुखार से पीड़ित एक महिला ने दम तोड़ दिया।

जानकारी के अनुसार ललिता देवी (22) पत्नी जितेंद्र कुमार निवासी पूरे बेंद थाना डीह पिछले कई दिनों से बीमार चल रही थी। इस पर परिजनों उनका इलाज पास के एक डाक्टर से करा रहे थे, लेकिन महिला को कोई आराम नहीं मिला। हालत नाजुक होने पर परिजनों ने महिला को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां बुधवार को इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई।

दूसरी ओर मौसम में परिवर्तन होने के कारण पिछले दिनों से अपेक्षा सीएचसी-पीएचसी और जिला अस्पताल में संक्रामक रोगों से पीड़ित मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है।