यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 09, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
बुखार से वृद्ध की मौत

ऊंचाहार, संवाद सहयोगी : क्षेत्र में संक्रामक रोगों का कहर लगातार जारी है। विगत एक माह से बुखार से पीड़ित एक वृद्ध की शनिवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। जबकि पांच अन्य लोग बुखार के कारण अस्पताल में भर्ती हैं।
नारायण पुर गांव निवासी मोहन लाल उम्र 60 विगत एक माह से बुखार से पीड़ित थे। परिजन उनका इलाज एक स्थानीय निजी चिकित्सक से करा रहे थे। शनिवार को इलाज के दौरान वृद्ध की मौत हो गई। उधर क्षेत्र के बिकई गांव निवासी भोला गौरा मजरे मवई निवासी राजरानी महिमा पुर गांव निवासी सोहन लाल ऊंचाहार नगर निवासी हमीदा बेगम गंगा राम का पुरवा गांव निवासी सुरेन्द्र कुमार को बुखार के कारण कारण शनिवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उधर बाघ का पुरवा गांव निवासी मोमीना बेगम को डायरिया के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सीएचसी प्रभारी डा. आर बी सिंह यादव का कहना है कि सभी मरीजों का इलाज किया जा रहा है।
