विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 02, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बुखार से पीड़ित वृद्ध की मौत

By Edited By:
Published: Sat, 02 Aug 2014 08:22 PM (IST)

News Article Hero Image

रायबरेली, जागरण संवाददाता : मौसम में परिवर्तन होते ही संक्रामक बीमारियां फिर से पनपने लगी हैं। ऐसे में एक बार फिर से जिला अस्पताल, सीएचसी और पीएचसी में मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। बुखार से पीड़ित मरीज प्रत्येक दूसरे-तीसरे दिन दम तोड़ रहे हैं।

सोहन लाल (70) पुत्र मेवा लाल निवासी किला बाजार, सदर कोतवाली पिछले कई दिनों से बीमार चल रहे थे। परिजनों ने स्थानीय डाक्टरों को दिखाया तो पता चला कि वृद्ध बुखार से पीड़ित है। स्थानीय डाक्टर की ओर से दी गई दवाओं का फायदा मरीज पर नहीं हुआ। इस पर परिवारीजनों ने वृद्ध को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां भी वृद्ध को आराम नहीं मिल सका और शनिवार की सुबह वृद्ध ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मौत की सूचना मिलते ही परिवारीजनों के बीच कोहराम मच गया। हालत ये है कि संक्रामक रोगों से पीड़ित मरीज आए दिन अस्पताल में दम तोड़ रहे हैं।