विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 02, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

डायरिया से मासूम की मौत, दो लोग गंभीर

By Edited By:
Published: Sat, 02 Aug 2014 01:21 AM (IST)

News Article Hero Image

ऊंचाहार, संवाद सहयोगी : डायरिया से पीड़ित एक मासूम की शुक्रवार को मौत हो गई। दो अन्य लोग गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराए गए हैं।

क्षेत्र के गांव पूरे गौतमन मजरे मदारीपुर निवासी विजय कुमार की मासूम पुत्री लज्जो विगत एक सप्ताह से डायरिया से पीड़ित थी। परिजन पहले उसका इलाज स्थानीय स्तर पर करा रहे थे। गुरुवार की रात उसकी हालत अचानक खराब हो गई तो परिजन उसे लेकर सीएचसी आए। रात में सीएचसी में इससे पहले की उसका इलाज होता मासूम ने दम तोड़ दिया। इसके अलावा क्षेत्र के गांव बखिया का पुरवा निवासी जय लाल और ऊंचाहार कस्बा निवासी दीपेन्द्र को उल्टी-दस्त के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सीएचसी प्रभारी का कहना है कि ऐसी बीमारियों के शुरुआती दौर में ही मरीज को सीएचसी लाया जाए। लोग बाहर निजी चिकित्सक से इलाज कराते हैं और जब हालत गंभीर हो जाती है तब मरीज को सीएचसी लाया जाता है।