यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 31, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
बुखार से पीड़ित मासूम की मौत

ऊंचाहार, संवाद सहयोगी : विगत एक माह से बुखार से पीड़ित एक मासूम की मंगलवार की शाम मौत हो गई। गंभीर अवस्था में मासूम को लखनऊ ले जाया जा रहा था।
नगर क्षेत्र के खरौवा कुंआ मोहल्ला निवासी मो मुस्तकीम का छह वर्षीय बेटा शमीर विगत एक माह से बुखार से पीड़ित है। प्रारंभ में उसका निजी चिकित्सक से इलाज कराया जा रहा था लेकिन उसे आराम नहीं मिला और लगातार उसकी हालत बिगड़ती जा रही थी। अंत में परिजन उसे लेकर इलाज के लिए लखनऊ जा रहे थे किंतु रास्ते में समीर की मौत हो गई। मुस्तकीम ने बताया कि उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया है।
.....
झूले से गिरकर घायल
ऊंचाहार, संवाद सहयोगी : एक आठ वर्षीय बच्ची झूले से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। गंभीर अवस्था में उसे जिला चिकित्सालय रेफर किया गया है।
क्षेत्र के सलारपुर गांव निवासी राजाराम की आठ वर्षीय पुत्री शिवलोचना गांव में झूला झूल रही थी। अचानक वह झूले से नीचे गिर कर घायल हो गई। परिजन उसे लेकर सीएचसी आए। यहा पर उसकी गंभीर दशा को देखते हुए उसे जिला चिकित्सालय रेफर किया गया है।
