विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 20, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दिमागी बुखार से युवक की मौत

By Edited By:
Published: Sun, 20 Jul 2014 06:00 PM (GMT+05:30)

News Article Hero Image

रायबरेली, जागरण संवाददाता : मौसम में बदलाव होते ही संक्रामक रोगों का खतरा बढ़ने लगा है। आए दिन जिला अस्पताल में मरीजों की संख्या में इजाफा होता दिख रहा है। इतना ही नहीं संक्रामक रोगों के पीड़ित मरीज अक्सर जिला अस्पताल में दम तोड़ते दिख रहे है।

जानकारी के अनुसार अरविंद (35) पुत्र सरजू निवासी मतरमपुर, सलोन पिछले कई दिनों से बीमार चल रहे थे। इस पर परिजन उसका उपचार पास के एक डाक्टर से करा रहे थे। युवक की हालत में सुधार न होने से कारण उसे बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां के जांच के दौरान पता चला कि वह दिमागी बुखार से पीड़ित है। रविवार को जिला अस्पताल में युवक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मौत की सूचना मिलते ही परिजनों के बीच कोहराम मच गया है।

------------------------

पिकप मिली

ऊंचाहार : थाना क्षेत्र के सवापुर नेवादा गांव से तीन दिन पहले पंची पुत्र बदलू की पिकप (यूपी 33 एजी 0906) घर के बाहर से चोरी हो गई थी। पुलिस ने पिकप चोरी की तहरीर के आधार जांच की। जांच के दौरान पुलिस ने जगतपुर के राजापुर गांव से पिकप बरामद कर ली है।