विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 05, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बुखार से पीड़ित वृद्धा की इलाज के दौरान मौत

By Edited By:
Published: Sat, 05 Jul 2014 09:11 PM (IST)

News Article Hero Image

रायबरेली, जागरण संवाददाता : जिले में संक्रामक रोगों का कहर दिन-ब-दिन बढ़ता जा रहा है। एक के बाद एक बुखार से पीड़ित मरीज दम तोड़ते हुए दिख रहे है। वहीं जिला अस्पताल से ले कर सीएचसी और पीएचसी में बेड फुल नजर आ रहे है।

राज दुलारी (70) पत्नी दल बहादुर निवासी बेहटा चौराहा, कोतवाली लालगंज पिछले कई दिनों से बुखार से पीड़ित चल रही थी। इस पर उनका उपचार परिजन पास के डाक्टर के करा रहे थे, लेकिन वृद्धा को आराम नहीं मिला। परिजनों ने शुक्रवार को वृद्धा को बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां वृद्धा ने शनिवार को उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं मौसम परिवर्तन होने के कारण अस्पतालों में मरीजों की संख्या में इजाफा होता हुआ नजर आ रहा है।