विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 01, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

डायरिया पीड़ित मासूम की मौत

By Edited By:
Published: Tue, 01 Jul 2014 05:38 PM (IST)

News Article Hero Image

ऊंचाहार, संवाद सहयोगी : उल्टी दस्त से पीड़ित एक मासूम की मंगलवार को इलाज के दौरान मौत हो गयी। जबकि डायरिया पीड़ित अन्य मरीज इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती हुए है।

क्षेत्र के गांव रैयापुर निवासी कामता प्रसाद का तीन वर्षीय बेटा बसंत लाल विगत एक सप्ताह से डायरिया से पीड़ित था। परिजन उसका इलाज जमुना पुर चौराहा स्थित एक चिकित्सक के यहां पर करा रहे थे। मंगलवार सुबह उसकी हालत खराब हो गयी तो उसे परिजन लेकर ऊंचाहार सीएचसी जा रहे थे। रास्ते में मासूम ने दम तोड़ दिया। वहीं मंगलवार को सीएचसी में उल्टी-दस्त से पीड़ित जलाल पुर निवासी गाधी राम, सीएचसी के पास रहने वाले राज व सरस्वती तथा एनटीपीसी रोड निवासी शीभा वती और सलीम पुर भैरो गांव निवासी राहुल को भी डायरिया के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सीएचसी प्रभारी डा.आर बी सिंह यादव का कहना है कि भर्ती मरीजों का इलाज किया जा रहा हैं।