यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 15, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
बुखार से पीड़ित वृद्ध ने दम तोड़ा

रायबरेली, जागरण संवाददाता : मौसम में उतार-चढ़ाव के कारण लोग संक्रामक बीमारियों से पीड़ित नजर रहे हैं। इस कारण जिला अस्पताल, सीएचसी और पीएचसी के बेड फुल नजर आ रहे हैं। वहीं मौसम परिवर्तन के कारण एका-एक जिला अस्पताल में फिर से मरीजों की संख्या में इजाफा होने लगा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार अमोल नाथ (65) पुत्र शिवराम निवासी बहाई कोतवाली लालगंज पिछले कई दिनों से बुखार से पीड़ित चल रहे थे। इस पर परिवारीजन वृद्ध का उपचार एक स्थानीय चिकित्सक से करा रहे थे। आराम न मिलने के कारण वृद्ध को उपचार के लिए परिवार के सदस्यों ने जिला अस्पताल में 10 मई को भर्ती कराया। यहां उपचार होने के बाद भी वृद्ध के स्वास्थ्य पर कोई असर नहीं पड़ा। बुखार से पीड़ित वृद्ध ने उपचार के दौरान शुक्रवार को दम तोड़ दिया। वृद्ध के मौत की खबर सुनते ही परिवारीजनों के बीच कोहराम मच गया। वहीं मौसम परिवर्तन के कारण आए दिन बीमार होने वाले मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है।
