यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 12, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
बुखार से वृद्ध और युवक की मौत

रायबरेली, जागरण संवाददाता : जिले में पिछले कई दिनों से पारा न गिरने के कारण कारण नगरवासियों का हाल बेहाल होता जा रहा है। ऐसे में कई लोग बुखार और उल्टी-दस्त से परेशान दिख रहे हैं। इन हालातों में जिला अस्पताल, सीएचसी और पीएचसी के बेड फुल होते जा रहे हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार शिवकरन (89) पुत्र स्व: राम नारायण निवासी बेहटाखुर्द, भदोखर पिछले कई दिनों से बीमार चल रहे थे। परिवारीजन वृद्ध का उपचार पास के एक डाक्टर से करा रहे थे। आराम न मिलने के कारण परिवार के सदस्यों ने उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां वृद्ध ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इसी तरह दुर्बल पांडेय (45) कई दिनों से बुखार से पीड़ित चल रहे थे। युवक को उपचार के लिए जिला अस्तपाल में भर्ती कराया गया। यहां युवक ने भी उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
