यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 05, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
डायरिया से पीड़ित युवक ने तोड़ा दम

रायबरेली, जागरण संवाददाता : मौसम में बदलाव आने के कारण बीमारियां भी बढ़ती जा रही है। जिला अस्पताल से लेकर सीएचसी और पीएचसी में मरीजों की संख्या में आए दिन इजाफा हो रहा है। इतना ही नहीं गंभीर बीमारियों से पीड़ित मरीजों को सीएचसी और पीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया है। इसके बाद मरीजों को बुनियादी सुविधाएं मुहैया नहीं हो पा रही है।
राम बहादुर (45) पुत्र सिया राम निवासी गड़रियन का पुरवा, मिल एरिया पिछले कई दिनों से बीमारी से पीड़ित चल रहे थे। इस पर परिवारीजनों ने उन्हें गांव के एक डाक्टर को दिखा, दवाइयां लेनी शुरू कर दी। इसके बाद भी युवक को आराम नहीं मिला। इस पर परिवारीजनों ने युवक को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। सोमवार को युवक ने उपचार के दौरान जिला अस्पताल में थम तोड़ दिया। युवक की मौत की खबर सुनते ही परिवारीजनों में कोहराम मच गया। मौसम में बदलाव होने के कारण आए दिन अस्पताल में मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है।
