यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 29, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
संक्रमण के पीड़ित वृद्ध की मौत

ऊंचाहार, संवाद सहयोगी : विगत 15 दिनों से संक्रमण से ग्रसित एक वृद्ध की इलाज के दौरान मौत हो गई। परिवारीजनों ने उसका अंतिम संस्कार कर दिया है।
ऊंचाहार नगर के फाड़ मोहल्ला निवासी एसके श्रीवास्तव (70) विगत 15 दिनों से संक्रमण से ग्रसित थे। शुरुआत में उन्हे दस्त हो रहे थे। इसका परिजनों ने एक निजी चिकित्सक से इलाज करवाया। दस्त ठीक हो जाने के बाद वृद्ध को पीलिया हो गया, जिसका इलाज चल रहा था। मंगलवार की सुबह इलाज के दौरान वृद्ध ने दम तोड़ दिया।
