यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 29, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
बुखार से पीड़ित मासूम की मौत

रायबरेली, जागरण संवाददाता : जिले में संक्रामक बीमारियां धीरे-धीरे अपने पैर पसारने लगी है। इसके बाद गांवों में संक्रामक बीमारियों से निपटने के लिए कोई उपाय नहीं किए जा रहे है। सोमवार को उपचार के दौरान एक प्रौढ़ ने दम तोड़ दिया था। वहीं मंगलवार को बुखार से पीड़ित एक मासूम ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
जानकारी के मुताबिक चांदनी (01) पुत्री संतु निवासी कलसहा थाना भदोखर पिछले कई दिनों से बीमार चल रही थी। परिवारीजन मासूम का इलाज गांव के डाक्टर के करा रहे थे, लेकिन कई दिन उपचार चलने के बाद भी मासूम को आराम नहीं मिली। इस पर परिवार के सदस्यों ने बुखार से पीड़ित चांदनी को जिला अस्पताल में सोमवार को भर्ती कराया। यहां मासूम का उपचार चल रहा था कि मंगलवार को मासूम ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। मासूम की मौत की जानकारी होते ही परिवारीजनों में कोहराम मच गया।
इनसेट
महिला ने तोड़ा दम
रायबरेली : शिवगढ़ थाना क्षेत्र निवासी राम दुलारी (45) पत्नी मूलचंद निवासी बेडारू शिवगढ़ 22 अप्रैल को झुलस गई थी। महिला को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। मंगलवार को इलाज के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया।
