विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 28, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बुखार की चपेट में आया प्रौढ़, मौत

By Edited By:
Published: Mon, 28 Apr 2014 06:11 PM (IST)

News Article Hero Image

रायबरेली, जागरण संवाददाता : जिले में एक ओर गर्मी के बढ़ते ही संक्रामक रोग फैलने लगे हैं। इससे आए दिन जिला अस्पताल से ले कर सीएचसी और पीएचसी में मरीजों की संख्या बढ़ रही है। इसके बाद भी स्वास्थ्य अमला बेखबर हो कर बैठा है।

जानकारी के मुताबिक सल्लन (80) पुत्र पीर मोहम्मद निवासी हुसैनगंज, फत्तेहपुर पिछले कई दिनों से बुखार के पीड़ित चल रहे थे। सल्लन के परिवारीजन गांव के डाक्टर के बीमारी का उपचार करा रहे थे, लेकिन प्रौढ़ को बीमारी से छुटकारा नहीं मिला। इस पर परिवारीजनों ने सल्लन को उपचार के लिए रायबरेली के जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया। सोमवार को जिला अस्पताल में प्रौढ़ ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। प्रौढ़ की मौत के बाद परिवारीजनों में कोहराम मच गया।