विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 03, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बुखार से पीड़ित युवक की मौत

By Edited By:
Published: Thu, 03 Apr 2014 06:06 PM (IST)

News Article Hero Image

ऊंचाहार, संवाद सहयोगी : विगत एक माह से बुखार से पीडित एक नौजवान की इलाज के दौरान गुरुवार को मौत हो गई। उसका निजी चिकित्सक से इलाज चल रहा था।

क्षेत्र में फैली संक्रामक बीमारियों ने लोगों को शिकार बनाना शुरू कर दिया है। विगत एक माह से बुखार से पीड़ित युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। क्षेत्र के गाव निगोहा निवासी श्रीराम (22) पुत्र आशीष कुमार को एक माह पहले बुखार आया था। परिजनों ने उसका इलाज गाव स्तर पर एक चिकित्सक से शुरू किया। आराम न मिलने पर उसे ऊंचाहार के प्राइवेट नर्सिग होम में भर्ती कराया गया। यहा उसका इलाज चल रहा था। प्राइवेट डाक्टर का कहना है कि बुखार के दौरान अधिक दवा खाने के कारण उसके लीवर में संक्रमण हो गया था। इलाज के दौरान गुरूवार की सुबह उसकी मौत हो गई।