यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 08, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
बुखार से पीड़ित युवक की मौत

ऊंचाहार, संवाद सहयोगी : करीब एक माह से बुखार से पीड़ित युवक की शनिवार को लखनऊ में इलाज के दौरान मौत हो गई। युवक का विभिन्न चिकित्सकों से इलाज हुआ था।
क्षेत्र के गांव पूरे पाण्डेय मजरे शहजाद पुर निवासी विनायक (22) पुत्र हरिश्चंद्र विगत एक माह से बुखार से पीड़ित था। प्रारंभ में परिजनों ने उसका इलाज पास के एक झोला छाप से शुरू किया। फायदा न होने पर युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। सामुदायिक केंद्र में युवक का कुछ दिनों तक इलाज हुआ, इसके बाद उसे जिला चिकित्सालय भेज दिया गया। जिला चिकित्सालय में भी फायदा न होने पर परिजन युवक को लेकर लखनऊ गए। लखनऊ में उसका इलाज चल रहा था कि शनिवार की सुबह इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
