यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 22, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
बुखार से पीड़ित वृद्ध की मौत

ऊंचाहार, संवाद सहयोगी : विगत एक माह से बुखार से पीड़ित वृद्ध की शनिवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। वृद्ध का निजी चिकित्सालय में इलाज चल रहा था ।
क्षेत्र के गांव बीकरगढ़ निवासी राम अवतार विगत एक माह से बुखार से पीड़ित था। प्रारंभ में उसने गांव के एक झोला छाप चिकित्सक से अपना इलाज प्रारंभ किया बाद में फायदा न होने पर ऊंचाहार के एक निजी चिकित्सक से इलाज कराना प्रारंभ किया। चिकित्सक के मुताबिक वृद्ध को मियादी बुखार हो गया था। शनिवार की सुबह वृद्ध ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
