यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 20, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
बुखार से पीड़ित किशोरी की मौत

ऊंचाहार, संवाद सहयोगी : विगत एक माह से बुखार से पीड़ित एक किशोरी की गुरुवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। किशोरी का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में हो रहा था।
क्षेत्र के गांव खंधारीपुर निवासी हरभजन की पुत्री उर्मिला (15) विगत एक माह से बुखार से पीड़ित थी। प्रारंभ में परिजनों ने गांव के झोला छाप डाक्टर से उसका इलाज कराया था। लंबे इलाज के बाद जब उसे आराम नहीं मिला तब किशोरी को सामुदायिक केंद्र लाया गया। गुरुवार की सुबह इलाज के दौरान किशोरी की मौत हो गई। सामुदायिक केंद्र के प्रभारी डा. आरबी सिंह यादव ने बताया कि कशोरी को लगातार हाई पावर की दवाएं दी गईं। इसके कारण उसके लीवर में संक्रमण हो गया था।
