विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 20, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कमजोर फीडिंग पर डीएसओ से जवाब तलब

By Edited By:
Published: Fri, 20 Dec 2013 07:13 PM (IST)Updated: Fri, 20 Dec 2013 07:14 PM (IST)

News Article Hero Image

रायबरेली, कार्यालय प्रतिनिधि : जिले में राशन कार्डो की फीडिंग कार्य में अपेक्षाकृत फीडिंग न होने पर डीएम ने जिलापूर्ति अधिकारी को जवाब तलब किया है। फीडिंग कार्य में वर्तमान प्रगति को संतोषजनक न मानते हुए डीएम ने लापरवाही की वजह भी पूंछी और कार्य में तेजी लाए जाने के निर्देश दिए हैं।

सार्वजनिक वितरण प्रणाली को बेहतर किए जाने के लिए शासन ने कार्डो के आन लाइन कराए जाने के निर्देश दिए थे। ये दिशा-निर्देश दो माह पहले के हैं। जिले में इन दो महीनों में मात्र 70 हजार प्रपत्र जमा कराए गए और इसके सापेक्ष मात्र 20 हजार राशन कार्डो की ही फीडिंग कराई गई है।

'जागरण' की ओर से सार्वजनिक वितरण प्रणाली पर लगातार अभियान चलाए जाने का असर रहा कि फीडिंग की कमजोर स्थिति पर डीएम अमित गुप्त ने जिला पूर्ति अधिकारी रमन मिश्र से जवाब तलब कर कड़ी नाराजगी व्यक्त की है। डीएम ने स्पष्टीकरण के साथ काम में तेजी लाए जाने की हिदायत दी है। डीएम ने राशन कार्डो के फीडिंग कार्य में समय-समय पर निरीक्षण के साथ आख्या देने के निर्देश पूर्ति अधिकारी को दिए हैं।

इनसेट:

जांच में आरोप तय होने पर कोटा सस्पेंड

रायबरेली : तहसील दिवस में आई शिकायतों के परिप्रेक्ष्य में कोटेदार के विरुद्ध आई शिकायत की जांच में आरोप सही पाए जाने के के करण जिला पूर्ति निरीक्षक रमन मिश्र ने बछरावां ब्लाक के जमुरावा में एक उचित दर की दुकान निलंबित कर दिया है।

बछरावां में जमुरावा गंाव के ग्रामीणों की ओर से 17 दिसंबर को हुए तहसील दिवस में यह शिकायत की गई थी कि कोटेदार राजेंद्र प्रसाद पूरा राशन नही बंाटते हैं, इसी प्रकार एपीएल के खाद्यान में भी धांधली किए जाने की शिकायत की गई थी। मामले में डीएम ने जांच के आदेश जिला पूर्ति अधिकारी को दिए थे। जांच के दौरान आरोप सही पाए जाने के कारण जिला पूर्ति अधिकारी ने शुक्रवार को देर शाम कोटा निलंबित करने की कार्यवाई की है।

इनसेट

राशन कार्ड प्रपत्र जमा करने की तारीख अब हुई 31 मार्च तक

रायबरेली : अब राशन कार्ड के प्रपत्र जमा करने की अंतिम तिथि 15 दिसंबर के बाद बढ़ा कर 31 मार्च कर दी गई है। जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया कि राशन कार्ड प्रपत्र जमा करने की नई तारीख शासन ने घोषित की है। सभी तहसील क्षेत्रों में पूर्ति निरीक्षकों को जानकारी प्रेषित कर दी गई है।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर