यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 08, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
बढ़े नाक कान गला के मरीज

रायबरेली, कार्यालय प्रतिनिधि : जिला अस्पताल में इधर एक सप्ताह से नाक, कान और गला के रोगियों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है। त्योहार के बाद एकाएक मरीजों के बढ़ जाने से महकमा चिंतित है। ओपीडी में सुबह से लेकर शाम तक मरीजों की लाइन लगी रहती है।
गुरुवार को जिला अस्पताल के नाक कान और गला विभाग में मरीजों की संख्या लगभग दो सैकड़ा रही है। भारी भरकम भीड़ देख कर चिकित्सक भी काफी हैरत में रहें। विभाग में मरीजों का इलाज डा. एससी श्रीवास्तव कर रहे थे। मरीजों की संख्या देख वह स्वयं भी काफी हैरत में रहे। दोपहर तक लगभग दो सैकड़ा मरीजों ने अपना इलाज करवाया। मुख्य चिकित्साधीक्षक बीपी शुक्ला का कहना था कि वैसे भी नाक कान और गला के सर्वाधिक मरीज आते हैं पर इस समय कुछ ज्यादा ही मरीज आ रहें हैं। अस्पताल में नाक कान गला मर्ज के इलाज के लिये पर्याप्त संसाधन हैं। मरीजों को बेहतर इलाज दिया जा रहा है।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर
